दुबई शहर यानि सपनो की नगरी, आप जब भी इस स्थान पर जाएंगे तो एक अलग ही परिवेश में अपने आपको पाएंगे। दुबई की लौकप्रियता का पता इसी बात से चलता हैं कि यहां रहने वाली जनसँख्या में मात्र 15 प्रतिशत ही यहां के निवासी हैं, जबकि बाकि अन्य देशो के निवासी हैं। दुबई का सबसे बड़ा आकर्षण दुनिया की सबसे उंची 163 मंजिला ईमारत बुर्ज खलीफा है। प्रतिदिन 4 लाख गैलन पानी की डिमांड वाला गोल कोर्स दुबई में ही स्थित हैं।
दुबई शहर की जितनी तारीफ की जाएं कम हैं, 2 साल में अपना मेट्रो रेलवे नेटवर्क स्थापित करने वाला शहर हैं दुबई। दुबई के बारे में कहाँ जाता हैं कि वर्ष 2020 तक यह दुनिया का सबसे बड़ा टूरिस्ट प्लेस बन जायेगा। दुबई में होने वाले शोपिंग फेस्टिवल, कार परेड और कई हाई-फाई त्यौहार यहां मनाए जाते हैं। यदि आप दुबई घूमना चाहते है या यहां के पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी पाने के इक्षुक हैं, तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े।
1. दुबई की मुद्रा क्या है
दुबई की मुद्रा में मास्टर कार्ड, वीज़ा और अमेरिकन एक्सप्रेस जैसे प्रमुख कार्ड दुबई के प्रत्येक होटलों, रेस्तरां और दुकानों पर स्वीकार किए जाते हैं। दिरहम दुबई में प्रयोग की जाने वाली मुद्रा हैं।
2. दुबई शहर में मुख्य धर्म क्या है
दुबई में इस्लाम धर्म को आधिकारिक महत्व हैं, हालाकि अन्य धर्मो को मानने वाले लोग भी यहां रहते हैं।
3. दुबई में कौनसी भाषा बोली जाती है
दुबई में अधिकारिक भाषा का दर्जा अरबी भाषा को प्राप्त हैं हालाकि व्यापारिक गतिविधियों के चलते अंग्रेजी भाषा को भी अधिक बोला जाता हैं।
4. दुबई टूरिज्म में घूमने लायक जगह
दुबई शहर पर्यटन के लिहाज से एक अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल है, जहां देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की भारी संख्या देखी जा सकती हैं। यदि आप भी कभी दुबई आएं तो दुबई के इन प्रमुख टूरिस्ट प्लेस पर घूमने जरूर जाए।
4.1 दुबई पर्यटन की फेमस बुर्ज खलीफा इमारत
दुबई के प्रमुख पर्यटक स्थलों में बुर्ज खलीफा 163 मंजिला आकाश को छूती हुई दुनिया की सबसे उंची ईमारत हैं, जोकि दुबई में स्थित हैं। दुबई नए खुले टॉवर घरों, लास वेगास से प्रेरित फाउंटेन सिस्टम और नौ होटलों के आकर्षण से शराभोर है। बुर्ज खलीफा की ऊंचाई इतनी अधिक हैं कि आप इसे नब्बे किलोमीटर की दूरी से भी देख सकते है। बुर्ज खलीफा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ और इसका इंटीरियर पार्ट में 24 केरेट के गोल्ड का उपयोग किया गया हैं।
4.2 दुबई के दर्शनीय स्थान मिरेकल गार्डन
दुबई में घूमने वाली जगहों में मिरेकल गार्डन दुनिया के सबसे सुंदर और सबसे बड़े प्राकृतिक फूलों के बागानों के लिए जाना जाता हैं। पर्यटकों के मन को लुभाने वाला यह मिरेकल गार्डन दुबई एक सुंदर फूल उद्यान है, जो संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में डबैलैंड जिले में स्थित है। दुबई के मिरेकल गार्डन को 2013 में वेलेंटाइन डे पर लॉन्च किया गया था। 72,000 वर्ग मीटर के विशाल क्षेत्र में यह उद्यान फैला हुआ हैं।
![दुबई में क्या देखें कहाँ जाएँ](https://static.wixstatic.com/media/af78ff_96024671c16845eabbf7b42c6356cb2e~mv2.jpg/v1/fill/w_980,h_571,al_c,q_85,usm_0.66_1.00_0.01,enc_auto/af78ff_96024671c16845eabbf7b42c6356cb2e~mv2.jpg)
दुबई में क्या देखें कहाँ जाएँ
4.3 दुबई का आकर्षण स्थल बुर्ज अल अरब
दुबई के ऐतिहासिक और भव्य बुर्ज अल अरब कि स्थापना वर्ष 1999 में की गई थी। यह शानदार बुर्ज अल अरब दुबई के एक प्रीमियम होटल में से एक है और जुमेराह रोड अपनी उपस्थित दर्ज कराती हैं। इसका निर्माण धुआं के पाल के आकार में बनाया गया हैं। यह स्थान 180 मीटर की ऊँचाई पर स्थित हैं।
4.4 दुबई में घूमने वाली जगह दुबई मरीना वाटरफ्रंट
दुबई मरीना वर्तमान में कलात्मक सेटिंग में निवास प्रदान करने वाले ईएमएएआर द्वारा दुबई क्षेत्र में स्थित अपनी तरह का एक मात्र तटवर्ती विकास है। यह एक नहर शहर है। जहां होटल, आधुनिक शॉपिंग और अन्य अवकाश केंद्र बने हुए हैं।
4.5 दुबई यात्रा में आनंद ले डेजर्ट सफारी का
दुबई के प्रमुख आकर्षण में शामिल यहां की डेजर्ट सफारी पर्यटकों को बहुत अधिक लुभाती हैं। खासतौर पर यह अपने बुनियादी ढांचे के लिए जानी जाती हैं। अपनी स्थापत्य कलाकृतियों, सौंदर्यपूर्ण परिवेश और अति शानदार समुद्र तटों के लिए छुट्टी मानाने के लिए जाना जाता है। दुबई शहर शानदर ‘डेजर्ट सफारी’ की पेशकश करता हैं।
![दुबई डेजर्ट सफारी](https://static.wixstatic.com/media/af78ff_6f30bc0443ad4956a789e6de0d28d74b~mv2.jpg/v1/fill/w_900,h_521,al_c,q_85,enc_auto/af78ff_6f30bc0443ad4956a789e6de0d28d74b~mv2.jpg)
दुबई डेजर्ट सफारी
4.6 दुबई शहर में देखने लायक जगह दुबई फाउंटेन
दुबई फाउंटेन दुनिया की सबसे बड़ी कोरियोग्राफ्ड वाटर फाउंटेन में एक शानदार शाम बिताने के लिए एक आदर्श स्थान है। दुबई फाउंटेन 24 एकड़ के क्षेत्र में बुर्ज झील के बीच में बसा हुआ हैं और और यह शानदार बुर्ज खलीफा के ओपोजिट हैं। पर्यटन के लिहाज से इस स्थान का अपना अलग ही महत्व हैं। अरबी और बाबा यटू सहित अन्य विश्व संगीत का लुत्फ़ यहां उठाया जा सकता हैं।
![दुबई फाउंटेन](https://static.wixstatic.com/media/af78ff_a8280f8258dc4784b10558e257bcebf3~mv2.jpg/v1/fill/w_750,h_350,al_c,q_80,enc_auto/af78ff_a8280f8258dc4784b10558e257bcebf3~mv2.jpg)
दुबई फाउंटेन
4.7 दुबई में घूमने के लिए ग्लोबल विलेज दुबई
ग्लोबल विलेज को दुबई में छुट्टी मानाने के लिए महत्वूर्ण स्थान माना जाता हैं। यूएई में यह सबसे बड़ा पर्यटन स्थल के रूप में भी उभरा हैं। ग्लोबल विलेज पहला सांस्कृतिक, मनोरंजन, परिवार और खरीदारी के लिए जाना जाता हैं। प्रतिवर्ष 17,200,000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैले दुबई के इस पर्यटन स्थल पर लगभग 5 मिलियन से अधिक पर्यटन घूमने आते हैं।
![ग्लोबल विलेज दुबई](https://static.wixstatic.com/media/af78ff_e874693d75ad4a72b0bcc78b5cd5be18~mv2.jpg/v1/fill/w_823,h_480,al_c,q_85,enc_auto/af78ff_e874693d75ad4a72b0bcc78b5cd5be18~mv2.jpg)
ग्लोबल विलेज दुबई
4.8 दुबई में खरीदारी करने के लिए दुबई मॉल
दुबई में घूमने वाली जगहों में दुबई मॉल एक शानदार जगह हैं। जिसे दुबई शॉपिंग फेस्टिवल का घर भी कहा जाता हैं। यह यूएई में दुनिया के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल में से एक है। दुबई मॉल शहर के प्रमुख मॉल में से एक है, जो मनोरंजन की दुनिया में प्रवेश करने वालो के लिए उभर के सामने आता हैं। 300 से अधिक मछलियों की प्रजातियों के अलावा आप यहां की कई आकर्षित चीजो को देख सकते हैं।
4.9 दुबई का दर्शनीय स्थल दुबई क्रीक
दुबई शहर का आकर्षण दुबई क्रीक खारे पानी का एक प्रमुख बंदरगाह है और यूएई के शहर दुबई को दो भागों में डिवाइड करता है और व्यापारिक बंदरगाह को रेगिस्तान के साथ जोड़ता है। दुबई क्रीक फारस की खाड़ी और वन्यजीव अभयारण्य तक विस्तारित हैं। यह जलमार्ग एक वाणिज्यिक जीवनरेखा की भाती अपना कार्य करता हैं।
![दुबई क्रीक](https://static.wixstatic.com/media/af78ff_c1655fc69a0647d5bf8fc6e8b45c3dea~mv2.jpg/v1/fill/w_980,h_613,al_c,q_85,usm_0.66_1.00_0.01,enc_auto/af78ff_c1655fc69a0647d5bf8fc6e8b45c3dea~mv2.jpg)
दुबई क्रीक
4.10 दुबई की प्रसिद्ध ग्रैंड मस्जिद
दुबई के दर्शनीय स्थलों में राजसी शेख जायद ग्रैंड मस्जिद अबू धाबी में स्थित है। यह मस्जिद संयुक्त अरब अमीरात में इस्लामी वास्तुकला का एक अच्छा उदहारण देखने को मिलता है।ग्रैंड मस्जिद का नाम यूएई में सबसे अधिक देखी जाने वाली ईमारतो में शामिल हैं। वर्तमान समय के दौरान यह पूजा स्थल और शुक्रवार की सभा के लिए जाना जाता हैं।
![दुबई की प्रसिद्ध ग्रैंड मस्जिद](https://static.wixstatic.com/media/af78ff_d2d001af2fc84e69a5f50b35f085d5c6~mv2.jpg/v1/fill/w_980,h_425,al_c,q_85,usm_0.66_1.00_0.01,enc_auto/af78ff_d2d001af2fc84e69a5f50b35f085d5c6~mv2.jpg)
दुबई की प्रसिद्ध ग्रैंड मस्जिद
4.11 दुबई पर्यटन में घूमने लायक जगह दुबई ओपेरा
ओपेरा दुबई के डाउनटाउन में स्थित जिसे वर्ष 2016 में स्थापित किया था। ओपेरा शानदार उज्ज्वल सांस्कृतिक और कला केंद्रों में से एक है। ओपेरा में लगभग 2000 व्यक्तियों के ठहरने की जगह हैं। दुबई ओपेरा में कला और संस्कृति एक अनूठा मिश्रण देखने को मिलता है।
![दुबई ओपेरा](https://static.wixstatic.com/media/af78ff_697734af8ad84b529c74272187232fd6~mv2.jpg/v1/fill/w_900,h_444,al_c,q_85,enc_auto/af78ff_697734af8ad84b529c74272187232fd6~mv2.jpg)
दुबई ओपेरा
4.12 दुबई के पर्यटन स्थल काइट बीच दुबई
दुबई के पर्यटन स्थलों में काइट बीच प्रमुख स्थान हैं जोकि पर्यटकों की महमान नवाजी के लिए हमेशा तत्पर रहता हैं। दुबई क्रिस्टल और बेदाग साफ समुद्र तटों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। यह बीच दुबई के नवीनतम बीचो में से एक है और साहसिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है।
![काइट बीच दुबई](https://static.wixstatic.com/media/af78ff_5622944bab1d4fa39437761e4476d6de~mv2.png/v1/fill/w_980,h_551,al_c,q_90,usm_0.66_1.00_0.01,enc_auto/af78ff_5622944bab1d4fa39437761e4476d6de~mv2.png)
काइट बीच दुबई
4.13 दुबई का प्रसिद्ध जुमेरा मस्जिद
दुबई के दर्शनीय स्थलों में जुमेराह मस्जिद दुबई की एक ऐतिहासिक मस्जिद है। इस मस्जिद में सांस्कृतिक परिवेश को बढ़ावा देने के लिए गैर-मुस्लिमों को निर्देशित पर्यटन की पेशकश की जाती है। जुमेराह मस्जिद को दुबई शहर की सबसे भव्य और आकर्षित मस्जिदों में गिना जाता हैं। काहिरा के अल-अजहर मस्जिद की तुलना में इसका आकार आठ गुना हैं।
![दुबई का प्रसिद्ध जुमेरा मस्जिद](https://static.wixstatic.com/media/af78ff_fb132fa733be4cee9f2f90daf55cf373~mv2.jpg/v1/fill/w_980,h_648,al_c,q_85,usm_0.66_1.00_0.01,enc_auto/af78ff_fb132fa733be4cee9f2f90daf55cf373~mv2.jpg)
दुबई का प्रसिद्ध जुमेरा मस्जिद
4.14 दुबई में घूमने वाली जगह डॉल्फिनारियम
दुबई में डॉल्फिनारियम स्थानीय लोगों और दूर-दूर से आने वाले पर्यटकों के लिए एक लौकप्रिय आकर्षण के रूप में जाना जाता हैं। 45 मिनिट के समय में आप यहां घूम सकते है और इस पर्यटन स्थल का लुत्फ़ उठा सकते हैं। तैरने का मजा भी पर्यटक ले सकते हैं।
![दुबई डॉल्फिनारियम](https://static.wixstatic.com/media/af78ff_4538f0626dd047da81d446e3c9273c48~mv2.jpg/v1/fill/w_610,h_380,al_c,q_80,enc_auto/af78ff_4538f0626dd047da81d446e3c9273c48~mv2.jpg)
दुबई डॉल्फिनारियम
4.15 दुबई का ऐतिहासिक सईद अल मकतूम हाउस
दुबई के आकर्षण में अल मकतूम हाउस एक ऐतिहासिक ईमारत है, जो शहर के अल शिंदगहा क्षेत्र में स्थित है। सन 1896 में दुबई के तत्कालीन शासक सईद बिन मकतूम अल मकतूम के निवास स्थान के रूप में इसे बनाया गया था। इस प्राचीन संग्रहाल में दस्तावेज, टिकट, पुराने चित्र, सिक्के, आभूषण और सजावटी सामान आपको यहां मिल जाएंगे। पर्यटक इस स्थान पर घूमना पसंद करते हैं।
![सईद अल मकतूम हाउस](https://static.wixstatic.com/media/af78ff_8d05487af397441289312345a5490b6b~mv2.jpg/v1/fill/w_750,h_350,al_c,q_80,enc_auto/af78ff_8d05487af397441289312345a5490b6b~mv2.jpg)
सईद अल मकतूम हाउस
4.16 दुबई का फेमस दर्शनीय स्थान बॉलीवुड पार्क
दुबई में देखने वाली जगहों में बॉलीवुड पार्क यहां का प्रमुख आकर्षण हैं। बॉलीवुड और भारतीय सिनेमा का जादू दुनिया भर में सिर चढ़ कर बोलता हैं। दुबई का बॉलीवुड पार्क दुनिया में बी-टाउन को समर्पित ’पहला थीम पार्क है। दुबई का बॉलीवुड पार्क ऐसे लोगो के लिए खास हैं जो एडवेंचर, रोमांस, कॉमेडी, मिस्ट्री, थ्रिल और एक्शन के शौकीन हैं।
![दुबई बॉलीवुड पार्क](https://static.wixstatic.com/media/af78ff_46dde4d40adb47fea247dadbd182c2ec~mv2.jpg/v1/fill/w_600,h_338,al_c,q_80,enc_auto/af78ff_46dde4d40adb47fea247dadbd182c2ec~mv2.jpg)
दुबई बॉलीवुड पार्क
4.17 दुबई में धार्मिक स्थल गुरु नानक दरबार
दुबई के दर्शनीय स्थलों में गुरु नानक दरबार साहिब खाड़ी में पहला आधिकारिक सिख मंदिर है। इस गुरु द्वारे का निर्माण 50,000 से अधिक सिखों को दुबई में पूजा करने के लिए किया गया था। गुरु नानक गुरुद्वारा शांति, आस्था, प्रेम और एकांत का प्रतीक माना जाता है। यदि आप दुबई की यात्रा पर है तो इस पवित्र गुरूद्वारे में जाकर जरूर माथा टेके।
![दुबई में गुरु नानक दरबार](https://static.wixstatic.com/media/af78ff_fe72f26de6874e6ca45d1bee7a284554~mv2.jpg/v1/fill/w_980,h_691,al_c,q_85,usm_0.66_1.00_0.01,enc_auto/af78ff_fe72f26de6874e6ca45d1bee7a284554~mv2.jpg)
दुबई में गुरु नानक दरबार
4.18 दुबई में देखने लायक जगह एतिहाद संग्रहालय दुबई
दुबई के ऐतिहासिक स्थलों में जुमेराह रोड पर स्थित एतिहाद संग्रहालय एक प्रमुख पर्यटन स्थल हैं इस संग्रहालय में रखे हुए तथ्य प्राचीन और पुराने हैं। एतिहाद संग्रहालय को यूनियन हाउस भी कहा जाता है। यह स्थान ऐसे जगह पर स्थित हैं जो यूएई की उत्पत्ति की कहानी वयां करता है।
4.19 दुबई का आकर्षक स्थल स्की दुबई
दुबई के पर्यटन स्थल में स्की 22,500 वर्ग मीटर का इनडोर स्की क्षेत्र है। स्की दुबई शहर के रेगिस्तानी क्षेत्र के मध्य में स्थित हैं। स्की की शुरुआत दुबई में दिसंबर 2005 में हुई थी। यह केंद्र दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा है और कुछ शानदार सुविधाओ के साथ बेहतरीन चीजो की पेशकश करता हैं। 2,42,187 वर्ग फुट के क्षेत्र विस्तृत इसमें वंडरलैंड में पाँच ढलान, एक चौराहा और वास्तविक पेंगुइन आदि शामिल है।
4.20 रास अल खोर वन्यजीव अभयारण्य इन दुबई
रास अल खोर वन्यजीव अभयारण्य दुबई का एक शानदार पर्यटन डेस्टिनेशन हैं जोकि लगभग 500 से अधिक राजहंसों, पक्षियों और मछलियों की कई प्रजातियों को अपने यहां रखता हैं। रास अल खोर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी एक आर्द्रभूमि आरक्षित क्षेत्र है। जोकि पर्यावरणविदों, फोटोग्राफरों, पर्यटकों और वनस्पति विज्ञानियों के लिए बिल्कुल आदर्श है। इन तमाम पर्यटन स्थलों के अलावा भी आप यहां कुछ अन्य टूरिस्ट प्लेस पर भी घूमने जा सकते हैं।
एक्वावेंचर वाटरपार्क – दुबई में सर्वश्रेष्ठ वाटर पार्क
अलसरकल एवेन्यू
लेगोलैंड दुबई
डॉल्फिन बे
दुबई गोल्ड सूक
बुर दुबई गाँव
सफा पार्क
डेरा क्लॉकटॉवर
सनसेट बीच
बुर्ज अल अरब बीच
5. दुबई घूमने जाने का सबसे अच्छा समय
दुबई की खूबसूरत यात्रा पर जाने के लिए हम आपको बता दें कि यहां जाने के लिए सबसे अच्छा समय सर्दियों के महीनों के दौरान है। नवंबर से अप्रैल का समय दुबई घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता हैं। जनवरी और फरवरी माह में होने वाले दुबई शॉपिंग फेस्टिवल की वजह से यहां पर्यटकों की संख्या बहुत अधिक होती हैं।
6. दुबई का मशहूर स्थानीय भोजन
दुबई एक आकर्षित टूरिस्ट प्लेस है और अपने यहां आने वाले पर्यटकों को स्वादिष्ट भोजन की पेशकश करता है। आप जब भी दुबई की यात्रा पर जाएं तो यहां का स्थानीय भोजन चखना न भूले। आइए हम आपको दुबई के स्वादिष्ट व्यंजनों के नाम बता देते है। जैसे – मंसूही (Manousheh), ईरानी संगक(Iranian Sangak), चेलो कबाब(Chelo Kebab), अल हेरेस (Al Harees), अल माचोबोस ( Al Machboos), तब्बूलेह (Tabbouleh), कूस महिषी (Kousa Mahshi), शिरीन पोलो (Shirin Polo), बाबा गानूस ( Baba Ganoush), फातेह (Fatteh) आदि।
7. दुबई में कहाँ रुके
दुबई और दुबई के पर्यटन स्थल घूमने के बाद यदि अब आप यहां रुकना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें कि दुबई लो-बजट से लेकर लक्ज़री होटल आपको मिल जाएंगी। आप अपनी सुविधानुसार होटल ले सकते हैं। कुछ होटल के नाम हम आपको नीचे देने जा रहे हैं।
प्रीमियर इन दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट होटल
दुबई इंटरनेशनल होटल
अटलांटिस द पाम
ले मेरिडियन दुबई होटल और कांफ्रेंस सेंटर
फाइव पाम जुमेराह दुबई
मिलेनियम एयरपोर्ट होटल दुबई
8. भारत से दुबई कैसे पहुंचे
भारत से दुबई घूमने जाने के लिए आप, भारत से दुबई के लिए अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट ले सकते है। दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (Dubai International Airport) इस महानगर का एकमात्र हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा यूएई का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है। दुबई हवाई अड्डे से टैक्सी या कोई भी स्थनीय परिवहन की मदद ले सकते हैं और दुबई की यात्रा को सफल बना सकते है।
9. दुबई की यात्रा पर भारतीयों के लिए वीजा नीति
दुबई पर्यटन स्थल की यात्रा पर जाने के लिए वीजा का आवेदन करने वाले भारत के नागरिको के लिए पात्रता और मानदंड निम्न प्रकार से हैं –
भारतीय नागरिको को दुबई या संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, शेंगेन, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, रूस, कनाडा, स्विट्जरलैंड और जापान जैसे देशो की पिछले 5 वर्षो में कम से कम एक बार यात्रा करनी चाहिए और वैध वीजा प्राप्त करना चाहिए।
पिछले 2 वर्षो का आयकर रिटर्न।
कुल सकल आय 2 लाख सालाना कम से कम।
यदि आपके पास अमेरिका का वैध वीजा है तो आप वीजा के लिए पात्र हैं। आवश्यक दस्तावेज – वैध भारतीय पासपोर्ट, वापसी की टिकट और आवास का प्रमाण अनिवार्य है।
![सपनो की नगरी - दुबई में क्या देखें कहाँ जाएँ](https://static.wixstatic.com/media/af78ff_62d5c0b2392448ae99f1bbc7805d4d10~mv2.jpg/v1/fill/w_980,h_551,al_c,q_85,usm_0.66_1.00_0.01,enc_auto/af78ff_62d5c0b2392448ae99f1bbc7805d4d10~mv2.jpg)
सपनो की नगरी – दुबई में क्या देखें कहाँ जाएँ
Comments